भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से पहले वहां भव्य तैयारियां की गई हैं। इजरायल की संसद को भारतीय तिरंगे के रंगों में रोशन कर खास स्वागत किया गया। संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तिरंगे की रोशनी से सजे संसद भवन की तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है, जो करीब नौ साल

बाद हो रहा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार संबंधों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा

