अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सोलर एनर्जी सेक्टर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने भारत से आयात किए जाने वाले सौर ऊर्जा उत्पादों पर 126% का प्रारंभिक आयात शुल्क लागू किया है। यह

फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रंप द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया था। कोर्ट से झटका मिलने के बावजूद ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ फैसलों के जरिए कड़ा रुख अपनाया हुआ है।

