दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने समय से पहले असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फरवरी के अंत में ही राजधानी में पारा 31 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, पंजाब,

हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मार्च के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 7 मार्च के बीच कई इलाकों में पारा 32 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। यदि यही स्थिति रही तो मार्च में ही लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई जा रही है।

