रांची के रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर में एक मार्च को भव्य होली रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस

अवसर पर भजन गायिका पायल अग्रवाल भक्तिमयी भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

