विश्व चैंपियन डी. गुकेश आज बुधवार से शुरू हो रहे प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। वर्ष 2026 में अपनी पहली बड़ी सफलता की तलाश में उतरे गुकेश इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में

दमदार वापसी का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। विश्व कप में शुरुआती दौर में बाहर होने और टाटा स्टील चेस मास्टर्स में साधारण प्रदर्शन के बाद गुकेश के सामने खुद को फिर से साबित करने की चुनौती है। भारतीय शतरंज के इस युवा सितारे पर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक बिखेरने की जिम्मेदारी होगी।

