बिहार सरकार ने खुले में मांस और मछली बेचने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत अब स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों के आसपास खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार का कहना है कि बच्चों के व्यवहार और समाज में आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह निर्णय शहरों में मांस

बिक्री को नियमों के दायरे में लाने की नई पहल का हिस्सा है। सरकार चाहती है कि शहरी क्षेत्रों में इस तरह की दुकानों को व्यवस्थित और नियंत्रित किया जाए।

