
हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal और बरही विधायक मनोज यादव के प्रयास से एनटीपीसी द्वारा बरही क्षेत्र के तीन विद्यालयों को खेल किट उपलब्ध कराई गई। इसके तहत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही, प्लस टू उच्च विद्यालय बरही और प्लस टू उच्च विद्यालय गौरियाकरमा को खेल सामग्री प्रदान की गई। खेल किट का वितरण सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का विकास भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वितरित सामग्री में क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, वॉलीबॉल किट, बैडमिंटन किट और फर्स्ट एड किट शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए सांसद, विधायक और एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

