हजारीबाग स्थित Vinoba Bhave University के राजनीति विज्ञान विभाग में नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ के तहत गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि नैक नियमावली के अनुरूप सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संसाधनों से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम समसत्र के

विद्यार्थियों ने लगभग एक घंटे तक केंद्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया। केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ. राजेंद्र मिस्त्री की अनुमति एवं सहयोग से विद्यार्थियों ने अखबार-पत्रिका संभाग, साइबर लाइब्रेरी, राजनीति विज्ञान संदर्भ ग्रंथ संभाग और पठन-पाठन कक्ष का भ्रमण किया। विद्यार्थी विशेष रूप से भारत के संविधान की प्रति देखकर अभिभूत हुए। साइबर लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी की सुविधाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। कार्यक्रम में शोधार्थियों और पुस्तकालय कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

