प्रभावी शिक्षण के लिए तकनीक से अपडेट रहें शिक्षक: शर्मेंद्र कुमार साहू

प्रभावी शिक्षण के लिए तकनीक से अपडेट रहें शिक्षक: शर्मेंद्र कुमार साहू

हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित Saraswati Shishu Vidya Mandir Malviya Marg में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में “कक्षा-कक्ष पाठन में आने वाली चुनौतियाँ एवं उनका निवारण” विषय पर एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुम्हारटोली के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू एवं मालवीय मार्ग के प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर प्राचार्य साहू ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों को नवीन तकनीकों से अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है, तभी गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी शिक्षण संभव है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन मणिका कुमारी, विषय विशेषज्ञ द्वारा किया गया। उन्होंने कक्षा में आने वाली चुनौतियों—जैसे विद्यार्थियों की विविध सीखने की क्षमता, ध्यान की कमी और तकनीकी संसाधनों के उपयोग—पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सक्रिय अधिगम, समूह गतिविधि और सहपाठी शिक्षण जैसे उपाय सुझाए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और शांति मंत्र के साथ हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *