जी हां धनबाद नगर निगम चुनाव अंतर्गत वार्ड संख्या 22 में वोटिंग के दौरान ही जे एम एम नेता राज आनंद सिंह की हुई पिटाई और बेइज्जती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो राज आनंद सिंह को और भी शर्मिंदा कर रही है आखिर कर उन्होंने भी सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर सारा दोष करनी सेना प्रमुख और शिक्षा विद, अरुण सिंह,जो कि कई वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं, और न जाने कितने

लोगों को शिक्षित कर चुके हैं, पर सीधे सीधे जड़ दिया। Newz India 24 ने जब इस बारे में अरुण सिंह जी से बात की तो उन्होंने बड़े दुःख के साथ कहा कि राज आनंद सिंह के इस बयान से मै बहुत आहत हूं। वर्षों से समाज सेवा और विद्या दान करता आ रहा हूं, जो बच्चा मेरे से आशीर्वाद लेता है वो मेरे ऊपर कभी ऐसा आरोप लगाएगा वो भी झूठा, विश्वास नहीं होता। मैं एक शिक्षक हूं क्षमा मेरा धर्म है,और विनम्रता क्षत्रियों का आभूषण,। पहले आप राज आनंद सिंह का बयान सुने जो वायरल हो रहा है फिर सुनें कि अरुण सिंह ने क्या कहा राज आनंद सिंह के विषय में ।

