दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला गांव में एंटी

क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया और मास्टर चाबी के जरिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर घर और आसपास के इलाके से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें 14 स्प्लेंडर, 3 पैशन प्रो और 2 अपाचे समेत अन्य बाइक शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

