पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपनी मेहनत व प्रतिभा से बिहार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि

वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और सरकार उन्हें आगे भी हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

