पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य की जनता को बांग्ला और हिंदी में एक विशेष पत्र लिखा है। यह पत्र भाजपा के डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। पत्र की शुरुआत “जय मां काली” से करते हुए पीएम ने ‘सोनार बंगाल’ को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, किसान

सम्मान निधि और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद करोड़ों लोगों तक लाभ पहुंचाया है। पीएम मोदी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, पलायन, महिलाओं की सुरक्षा और अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब परिवर्तन अनिवार्य है और पश्चिम बंगाल को भी विकास, सुशासन और सुरक्षा का पूरा अधिकार है। पत्र के अंत में उन्होंने जनता से विकास यात्रा में शामिल होने और 2026 में विकसित पश्चिम बंगाल बनाने का आह्वान किया।

