राष्ट्रपति भवन एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अशोक मंडप के पास ‘ग्रैंड ओपन स्टेयरकेस’ पर स्थापित की गई है। विशेष बात यह है कि यहां पहले ब्रिटिश वास्तुकार Edwin Lutyens की प्रतिमा लगी थी। इस बदलाव को स्वतंत्र भारत की ऐतिहासिक

विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत और एल मुरुगन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और राजगोपालाचारी के परिजन उपस्थित रहे। यह अवसर राष्ट्र की स्वतंत्रता के इतिहास को स्मरण करने और महान नेताओं के योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक बना।

