लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता संजय दत्त ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं यहां लखनऊ से लड़ने भी वाला था, लेकिन मुझे चांस नहीं मिला।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई और सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। संजय दत्त सरोजनी नगर से विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंच से बोलते हुए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में

अपनी बात रखी, लेकिन उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी या चुनाव का सीधा जिक्र नहीं किया, फिर भी उनके इस बयान ने चर्चा को जन्म दे दिया है।

