वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई करती है, तो वे विरोध नहीं करेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि “जनता सब देख रही है, झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है।” उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होगी। स्वामी ने कहा कि जिन

लड़कों का नाम लिया जा रहा है, वे कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए और न ही उनका उनसे कोई संबंध है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिस कथित सीडी की बात की जा रही है, उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। मामले को लेकर आने वाले दिनों में और सवाल उठने की बात कही जा रही है।

