सोमवार 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE Sensex कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि Nifty 25,750 के पार पहुंच गया। सुबह करीब सेंसेक्स 589.87 अंक यानी 0.71% की बढ़त के साथ 83,404.58 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 175.25 अंक यानी 0.69% चढ़कर 25,746.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। 16 में से 14

प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.7% और मिडकैप इंडेक्स 0.2% तक चढ़ गए। अमेरिका में ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी करार दिए जाने के बाद निवेशकों के मनोबल को मजबूती मिली, जिसका असर घरेलू बाजारों में साफ दिखा।

