डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए टैरिफ को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार इन टैरिफ को गैरकानूनी करार दे दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अमेरिकी व्यापार नीति में अहम बदलाव की स्थिति बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका मंगलवार से अदालत द्वारा रद्द किए गए अतिरिक्त शुल्कों की वसूली रोक देगा। इस संबंध में अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने आधिकारिक घोषणा भी कर

दी है। ट्रंप प्रशासन के इन टैरिफ के चलते कई देशों के साथ व्यापारिक तनाव और ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत की नजरें अमेरिका की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

