
अलीगढ़ के प्रसिद्ध खेरेश्वर महादेव मंदिर में मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें लगाने से रोकने का फैसला लिया गया है। मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में आधिकारिक निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर के बाहर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। समिति का कहना है कि यह फैसला मंदिर परिसर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं, इस निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा और प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

