नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हो गया है। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। मामला यह है कि, देर रात झरिया थाना और घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़

लिया। सोमवार सुबह होते ही गुस्साए लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच पहुंची जो कि आंदोलनकारियों के उग्र विरोध के सामने पुलिस असहाय नजर आ रही है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

