बीते 8 फरवरी को हजारीबाग लोक सभा सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव पर उठे सवाल पर बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने दी सफाई केरेडारी/बड़कागांव :— हजारीबाग लोक सभा सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बीते 8 फरवरी को रामगढ़ जिले के घुटवा मैदान में आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव इन दिनों सवालों के घेरे में है। विशेषकर सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के आयोजन में मिले आर्थिक सहयोग (चंदा) पर राजनीति तूल पकड़ लिया है! उपरोक्त प्रकरण पर बड़कागांव के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा एनटीपीसी से सूचना के अधिकार अधिनियम द्वारा जानकारी मांगा गया था जिसमें

एनटीपीसी प्रबंधन ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 15 लाख रुपए चंदा देने की बात कही है। इस मामले पर बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ विरोधी तबके के लोगों के द्वारा ओछी राजनीतिक के तहत इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है। समाज के गरीब गुरबा लोगों के बेटियों के लिए साही शादी समारोह को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। जिनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। संसद प्रतिनिधि के सफाई के पूर्व हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी उक्त मामले पर अपना पक्ष रख चुके हैं। प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि पूनम साव,रंजीत मेहता, महेंद्र महतो,नकुल साहब,प्रकाश कुमार,सुभाष सिंह उपस्थित थे।

