पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार ने किया मतदान

पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार ने किया मतदान

उपायुक्त ने मध्य विद्यालय धनूषपूजा मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय धनूषपूजा मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उपायुक्त ने कहा कि पूरे राज्य में आज नगरपालिका चुनाव चल रहे हैं और इसी के तहत नगर परिषद क्षेत्र में भी मतदान जारी है।उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और अब तक लगभग 1 बजे तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि जो लोग अभी तक अपना वोट नहीं डाल पाए हैं, वे अपने बूथ पर पहुँचें और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। सभी मतदान केंद्रों पर पूरी तैयारी की गई है।व्हीलचेयर की सुविधा, टोटो और कई थीम बूथ बनाए गए हैं ताकि मतदान सभी के लिए आसान और सुगम हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि आपका वोट आपकी ताकत है। यह अगले 5 साल के लिए नगर क्षेत्र और वार्ड सदस्यों के चुनाव में बड़ा फर्क डालता है। इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *