मध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब नहीं कहा जाता। इस बार मामला है जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 45 का, जहां वना रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। हादसे के बाद जबलपुर-भोपाल मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि भोपाल से जबलपुर की ओर आने वाला हिस्सा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था। एहतियातन ट्रैफिक को केवल जबलपुर से भोपाल जाने वाले हिस्से से

संचालित किया जा रहा था। लेकिन अब दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन को तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। घटना के बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल हालात संभालने में जुटे हैं।

