झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत आज हजारीबाग में लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के पूज्य पिता और हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने अपनी शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 87 वर्षीय ब्रजकिशोर जायसवाल ने वार्ड संख्या 28 स्थित उर्दू स्कूल, काजी मुहल्ला के बूथ

केंद्र पर व्हीलचेयर से पहुँचकर वोट डाला। इस उम्र में भी मतदान के प्रति उनका यह जज्बा देख वहां मौजूद अन्य मतदाता और चुनाव कर्मी बेहद प्रभावित हुए।

