हजारीबाग में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार झारखंड के Hazaribagh जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 21 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोरांगी फोर लेन के पास छापेमारी कर राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुज्जू कोलियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की योजना बनाई जा रही है। सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में

सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी और टिपू खान उर्फ तौफिक आलम शामिल हैं। दोनों के पास से 7.65 एमएम के दो लोडेड देशी पिस्टल, कुल 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 41/26 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

