भभुआ के मदर शकुंतला स्कूल में साइंस एग्जीबिशन, छात्रों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए उत्साहित कैमूर जिले के भभुआ स्थित Mother Shakuntala School में भव्य साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। छात्र तन्वे सिंह ने सेंसर आधारित वाटर डिस्पेंसरी मॉडल

प्रस्तुत किया, जो पानी की बचत में सहायक है। वहीं छात्र हसन वारिश ने Chandrayaan-3 का मॉडल बनाकर भारत की उपलब्धि को दर्शाया। विद्यालय के डायरेक्टर हरि शंकर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूक व प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में नियमित रूप से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि छात्र आगे चलकर वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी बन सकें।

