लखीसराय में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार सुबह मध्य विद्यालय भंडार के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी और शिक्षकों की देखरेख में दो बसों से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को Rajgir, Nalanda Ruins और Pawapuri जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार की

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से अवगत कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया दीपक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरे बच्चों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाते हैं। प्रधानाध्यापिका नूतन कुमारी ने बताया कि इससे छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक इतिहास और संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है।

