चिली की राजधानी सैंटियागो में लिक्विड गैस ले जा रहे एक ट्रक के पलटने से भीषण धमाका हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रमुख के अनुसार, ट्रक चालक का

वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद ट्रक क्रैश होकर पलट गया और विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

