दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने से दिल्ली-एनसीआर के AQI में सुधार संभव है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने यह

टिप्पणी रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के संदर्भ में की। कोर्ट ने संकेत दिया कि हरित क्षेत्र बढ़ाना प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम हो सकता है।

