राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अहम इनपुट मिला है। जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की साजिश रच रहा है। अलर्ट जारी होते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत चांदनी चौक स्थित मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

है और निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

