अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद नई टैरिफ नीति स्पष्ट हो गई है। अब भारत पर 18 फीसदी की जगह सिर्फ 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने घोषणा की है कि 24 फरवरी से अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लागू होगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक भारत समेत वे सभी ट्रेडिंग पार्टनर, जिन्होंने पहले अधिक टैरिफ पर सहमति

जताई थी, अब केवल 10 प्रतिशत ड्यूटी का सामना करेंगे। इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी हुई असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है और भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

