वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी के लिए CAQM ने 46 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। इनमें 14 केंद्र दिल्ली, 16 हरियाणा, एक राजस्थान और 15 उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे। इस विस्तार के

बाद दिल्ली-एनसीआर में कुल निगरानी केंद्रों की संख्या बढ़कर 157 हो जाएगी। आयोग का कहना है कि इससे क्षेत्रीय स्तर पर प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

