रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का मुंबई स्थित अपने निवास एंटीलिया में स्वागत किया। इस खास शाम में उनकी बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं। मुलाकात दोस्ती, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भविष्य की साझेदारियों पर चर्चा से भरपूर रही। कार्यक्रम की शुरुआत हल्के लाइव संगीत से हुई, जिसने माहौल को खुशनुमा बना दिया। मुंबई क्लाइमेट वीक के कार्यक्रम के बाद हुई इस मुलाकात में हिलेरी क्लिंटन ने जलवायु नवाचार और अनुकूलन के क्षेत्र में भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए इंतजार

नहीं, बल्कि तत्काल नवाचार और सहयोगी मॉडल विकसित करने की जरूरत है। गौरतलब है कि 2018 में ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी क्लिंटन शामिल हुई थीं। उनकी यह हालिया मुलाकात एक बार फिर दोनों परिवारों के मधुर संबंधों को दर्शाती है।

