आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अखिलेश यादव एक शादी समारोह में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शादी में मौजूद लोगों की भीड़ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़ी। इसी दौरान एक महिला अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। जब उसे लगा कि अखिलेश यादव आगे बढ़ जाएंगे, तो उसने कहा, “भइया, मेरे कैमरा में देख ल्यो एक

बार।” यह सुनकर अखिलेश यादव रुक गए, कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराए और महिला के साथ फोटो खिंचवाई। महिला ने इस पल का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स उनकी सादगी और सहजता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें “जमीन से जुड़े नेता” बताया।

