महाराष्ट्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2014 के मानहानि मामले में पेशी के लिए भिवंडी अदालत पहुंचे। इससे पहले वे मुंबई पहुंचे थे, जहां से वे अदालत के लिए रवाना हुए। उनके वकील

नारायण अय्यर के मुताबिक मामला अभी विचाराधीन है। अदालत में उन्हें जमानत के कागज़ों पर हस्ताक्षर करने होंगे और नया गारंटर पेश करना होगा, क्योंकि उनके पूर्व गारंटर शिवराज पाटिल का निधन हो चुका है।

