राहुल गांधी के मुंबई आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। फूल-मालाओं और नारों के बीच नेता विपक्ष का अभिनंदन किया गया। राहुल गांधी महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठनात्मक रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे भी गूंजे।

