नितिन नवीन ने अहमदाबाद में स्थित भद्रकाली माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने नगर देवी के समक्ष देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में अहमदाबाद प्रवास का हिस्सा बताया जा रहा है।

