डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के समापन सत्र में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एआई का मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट डेवलपमेंट, स्टार्टअप सपोर्ट, इंडस्ट्री

उपयोग और रिसर्च एंड इनोवेशन शामिल होंगे। चिकित्सा क्षेत्र में एआई के उपयोग से समय पर रोग पहचान और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

