प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत जिले के मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों में शुक्रवार को छात्र छात्राओं के लिए तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय हरिणडांगा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपायुक्त ने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोज का आनंद लिया तथा केक काटकर बच्चों का

जन्मदिन मनाया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित पीएम पोषण योजना को प्रभावी बनाने तथा समाज के साथ जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्य एवं समाजसेवी भी विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा करते हैं और विशेष भोजन की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा विद्यालयों में उनकी उपस्थिति भी बेहतर होती है।

