पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में आगामी नगर पालिका आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर परिषद पाकुड़ द्वारा व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों एवं मतदान केंद्रों में फॉगिंग कराई जा रही है। फॉगिंग का मुख्य उद्देश्य मच्छरजनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम करना है,

ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं, चुनावकर्मी एवं सुरक्षाबलों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।

