नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच Pax Silica डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे तकनीक और सप्लाई चेन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग मौजूद रहे। इस समझौते के तहत भारत को AI, सेमीकंडक्टर और सप्लाई चेन में सहयोग मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे रेयर अर्थ मिनरल्स और चिप सेक्टर में चीन पर निर्भरता कम

हो सकती है। हस्ताक्षर के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर समेत अधिकारियों ने ग्रुप फोटो भी लिया। यह डील भारत-अमेरिका टेक साझेदारी को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

