नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान सुंदर पिचाई ने भारत के GI टैग वाले उत्पादों का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने Bharat GI स्टॉल पर कॉफी की चुस्की ली और उसका स्वाद चखकर ‘Wow’ कह उठे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह GI कॉफी भारत की भौगोलिक पहचान वाले उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य

से पेश की गई है। AI समिट में दुनिया भर के टेक लीडर्स शामिल हुए, जहां नरेंद्र मोदी ने भी टेक्नोलॉजी के भविष्य पर चर्चा की।

