उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से वह पहले एक पानी की टंकी से टकराई और फिर पलटते हुए पास की नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर टंकी से टकराया और सीधे नहर में जा

गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

