मथुरा जिले में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासतौर पर बरका गांव में गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि सरसों की फसल कटाई के कगार पर थी, लेकिन अचानक आई तेज हवाओं ने पूरी फसल को जमीन पर बिछा दिया। वहीं, लगातार हुई बारिश से गेहूं की फसल भी खेतों में गिरकर खराब हो गई। किसानों का

कहना है कि इस समय फसल तैयार थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन मौसम की मार ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि अगर जल्द सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन करने की बात कही गई है।

