उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान और सिंगापुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे निवेश आकर्षित करने और यूपी को औद्योगिक हब के रूप में पेश करेंगे। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके दौरे पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने क्योटो जाने की सलाह देते हुए कहा कि काशी को क्योटो जैसा क्यों नहीं बनाया जा सका, इसका अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने इसे ‘मनसुख-पर्यटन’ तक बता दिया।

दूसरी ओर, सीएम योगी जापान में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन का अनुभव लेंगे और सिंगापुर-जापान से निवेश के लिए बड़े प्रस्ताव पेश करेंगे। यह दौरा यूपी में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।

