केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनस्क्रीन करने का फैसला लिया है। यानी अब कॉपियों का मूल्यांकन कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षकों को ऑनस्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया का पहले से अभ्यास कराया जाए, ताकि मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या

प्रक्रिया संबंधी समस्या न आए। CBSE का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी। साथ ही, डिजिटल सिस्टम के जरिए कॉपियों की जांच में होने वाली त्रुटियों को भी कम किया जा सकेगा।

