गोरखपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद चली गई इतने लोगों की आंखों की रोशनी

गोरखपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद चली गई इतने लोगों की आंखों की रोशनी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कुल 30 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही 18 मरीजों की आंखों में दिक्कतें शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, नौ मरीजों की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई, जबकि नौ अन्य मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं। हालत गंभीर होने पर सभी प्रभावित मरीजों को गोरखपुर से बाहर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और ऑपरेशन से जुड़ी प्रक्रिया की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *