अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बैठक के दौरान एक अजीब वाकया सामने आया। ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक में ट्रंप ने भारत-पाक तनाव कम कराने का श्रेय लेते हुए शरीफ को खड़े होने के लिए कह दिया और खुद की तारीफ की। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की और टैरिफ लगाने की चेतावनी देकर तनाव कम कराया। वहीं शरीफ ने भी सीजफायर के

लिए ट्रंप का धन्यवाद किया। हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए साफ कहा है कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं हुई। भारत के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों के DGMO स्तर की बातचीत से हुआ था।

