लखनऊ से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार को पथराव की घटना सामने आई है। घटना हरदोई के पास हुई, जहां कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन के C4 कोच पर पत्थर फेंके, जिससे शीशा टूट गया। खास बात यह है कि

ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे, जिन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि भागवत मेरठ के दौरे पर हैं, जहां वे खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

