कर्नाटक के बागलकोट शहर में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकाले गए जुलूस के मस्जिद के पास पहुंचने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि नारेबाजी और तेज डीजे को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को

काबू में किया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने मस्जिद के पास खड़े ठेलों में आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

